rediff ILAND
Welcome Guest, | Create your own iLand| Sign In  | New User? Get Started
BLOGS
iLand
Blogs
Friends/Contributors
Guestbook  
 
harsh tripathi
Categories
Blogs
र&...
Sports
Business
Politics
Movies
Writing
village
My Top Posts
शू&#...
मन&#...
60 सा...
मै&#...
उत&#...
टी&#...
पश&#...
फि&#...
जन&#...
कि&#...
What is an RSS feed?
RSS Feed 
batangad.rediffiland.com/  
Thursday 15 May, 2008
 16:04 | 19/Aug/2007 |  1 Comment(s)
  Add harsh tripathi as Friend     Write to harsh tripathi     Forward this link
शूटआउट एट सिविल लाइंस!

बीसों पुलिस वाले निहत्थे-निरीह आदमी पर गोलियां चला रहे थेखून से लथपथ दुबला-पतला सा दिखने वाला आदमी टीवी पर चिल्ला रहा थामुझे बचा लो, मैं सरेंडर करना चाहता हूंआजादी के साठ साल पूरे होने के एक दिन पहले से लेकर एक दिन बाद तक एक टीवी चैनल के कैमरे पर पहली बार लाइव शूटआउट के उदघोष के साथ शुरू हुआ वीडियो लगातार लाइव चलता रहाकैमरे पर चीख रहा एंकर बार-बार ये बताना नहीं भूल रहा था कि ये एक्सक्लूसिव वीडियो सिर्फ उसी के पास हैयहां तक कि 15 अगस्त को जब सभी चैनलों के पास ये वीडियो पहुंच गया, तब भीआखिर, शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म से भी बेहतर दृश्य जो थेचैनल पर काफी देर तक देखने के बाद ही ये रहस्य खुल पा रहा था कि टीवी पर खून से लथपथ अपनी जान की गुहार लगाने वाला कोई सामान्य आदमी नहीं थाउसने कुछ देर पहले ही पुलिस के एक सिपाही के सिर पर बम मारकर उसकी जान ले ली थीउसने और उसके साथियों ने मिलकर एक इंस्पेक्टर का पैर भी गोली मारकर खराब कर दिया थाइतनी जानकारी देने के बाद टीवी एंकर या उससे फोनलाइन पर जुड़ा संवाददाता फिर चीखने लगता था... ये सही है कि पिंटू मिश्रा नाम के इस बदमाश ने एक पुलिस वाले की हत्या कर दी थीबावजूद इसके हमारा सवाल यही है कि क्या पुलिस को इस बात का हक है कि वो किसी ऐसे आदमी पर गोली चलाए जो, निहत्था है और लगातार सरेंडर करने की बात कह रहा होवीडियो में बदमाश सरेंडर के लिए गुहार लगाता दिख रहा थामौत सामने थी, इसलिए निरीह भी दिख रहा थाऔर, इसलिए देखने वाले लोगों को भी पुलिस आतंकवादी से कम नहीं लग रही थीइसी बात को टीवी चैनल वालों ने जमकर भुनाया भीहद तो तब हो गई, जब टीवी चैनलों पर इस वीडियो को साठ साल के भारत की आजादी के सच की तरह दिखाया जाने लगासाठ साल के आजाद भारत की पुलिस का सचऐसे बिकने वाले कैप्शंस के साथ वीडियो लाइव चलता रहाफिर किसी चैनल ने ये भी बताया कि मरने वाले बदमाश ने पहले भी कई अपराध किए हैंजिसमें हत्या भी शामिल हैफिर ये भी कि वो और उसके साथी किसी की हत्या के ही मकसद से बम और गोलियां लेकर निकले थेलेकिन, जागरूक टीवी पत्रकारों के सामने फिर वही सवाल मुंह बाए खड़ा था कि क्या किसी सरेंडर करने के लिए चिल्लाते निहत्थे आदमी को पुलिस गोली मार सकती हैबीच-बीच में टीवी चैनल ये भी बता दे रहे थे कि ये वीडियो करीब एक साल पहले यानी सितंबर 2006 का हैये वो घटना थी जिसके बाद तीन-चार घंटे तक इलाहाबाद शहर के सबसे पॉश रिहायशी और व्यवसायिक इलाके सिविल लाइंस में लोग दहशत में रहे थेदो बदमाशों ने एक पुलिस सिपाही की हत्या कीएक इंस्पेक्टर पर गोली चलाईइसके बाद जब पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेरा तो, वो भागते हुए सिविल लाइंस की गलियों में छिपने की कोशिश करने लगेजब तक बदमाशों के पास बम-गोलियां बची रहीं वो, बीच-बीच में उसका भी लगातार इस्तेमाल करते रहेवीडियो में भी ये साफ दिख रहा था कि पुलिस के जवान भी डर रहे थे कि कहीं से कोई बम या गोली आकर उन्हें लग ना जाएवीडियो में एक पुलिस वाला जो, सिर्फ डंडा लिए हुए थारिवॉल्वर वाले दरोगा का साथ ही नहीं छोड़ रहा थासिविल लाइंस इलाके के तीन से चार हजार लोग बंधक से बने हुए थेजब बदमाशों के पास गोली-बम खत्म हो गया तो, उन्होंने सरेंडर करने की गुहार लगाईअब सवाल यही है कि क्या जब किसी बदमाश के पास गोलियां बची रहें और पुलिस उसे मार गिराए तभी वो सही एनकाउंटर हैक्या कोई भी बदमाश पहले किसी की गोली मारकर (वो भी पुलिस वाले की) हत्या कर दे और उसके बाद सरेंडर करके अदालत से जमानत लेकर दहशत की मिसाल बन जाएपुलिस एनकाउंटर को किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकतालेकिन, जब लोगों की रक्षा करने वाले पुलिस वालों को ही अपनी जान पर खतरा बन आए तो, क्या उन्हें हथियार सिर्फ इसलिए मिलते हैं कि बदमाश गोली चलाए तो, उससे सिर्फ बचाव किया जा सकेटीवी चैनलों ने एक बदमाश को हीरो बनाने की कोशिश कीसिवाय एक टीवी चैनल के किसी ने भी पुलिस वालों की जान की कीमत नहीं समझीजो, पुलिस वाला बदमाश के बम से मरा, उसके परिवार वालों के मानवाधिकार का सवाल नहीं उठायासवाल ये भी है कि साल भर बाद ये वीडियो टीवी चैनलों के पास कैसे आयाये किसी कछार या सूनसान इलाके में पुलिस ने किसी को ले जाकर हत्या नहीं की थीये एक बदमाश की पुलिस की हत्या के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई थी जिसक गवाह हजारों वो लोग थे, जिनकी जान पर बन आई थीफिर ये वीडियो एक्सक्लूसिव के नाम पर किस नीयत से बेचा गयावैसे मुझे जो उड़ती खबरें मिली हैं कि इस वीडियो को बनाने वाले ने एक चैनल को ये वीडियो 18 लाख रुपए में बेचादूसरे चैनलों को भी मु्फ्त में तो नहीं ही मिला होगाटीवी चैनलों के लाइव विजुअल का दबाव था कि मायावती सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैंडीजीपी विक्रम सिंह भी दहाड़ रहे हैं कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कितनी भी ऊंची पोस्ट पर क्यों होमानवाधिकार के लोग भी झंडा-बैनर पुलिस वालों के खिलाफ तान चुके हैंमैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि निश्चित तौर पर पुलिस किसी को भी गोली मारे ये बर्दाश्त नहीं किया जा सकतालेकिन, इस मामले में जब पुलिस को अपनी ही जान गंवानी पड़ी हो, ऐसे मामले में अगर गलत कार्रवाई हुई तो, आगे कोई अपने परिवार के लोगों को पुलिस में क्यों भर्ती कराएगा, बदमाश ही बनाएगा नाजो, गोलियां चलाकर जान लेगा-दहशत फैलाएगाउसके बाद गोलियां खत्म होने के बाद सरेंडर कर देगा

Category: Blogs | Permalink