rediff ILAND
Welcome Guest, | Create your own iLand| Sign In  | New User? Get Started
BLOGS
iLand
Blogs
Friends/Contributors
Guestbook  
 
harsh tripathi
Categories
Blogs
र&...
Sports
Business
Politics
Movies
Writing
village
My Top Posts
शू&#...
मन&#...
60 सा...
मै&#...
उत&#...
टी&#...
पश&#...
फि&#...
जन&#...
कि&#...
What is an RSS feed?
RSS Feed 
batangad.rediffiland.com/  
Thursday 21 August, 2008
 22:28 | 9/Aug/2007 |  0 Comment(s)
  Add harsh tripathi as Friend     Write to harsh tripathi     Forward this link
हम महंगाई से मरे जा रहे हैं औ विदेशियों के लिए सबसे सस्ता भारत

दुनिया भर में घूमने वाले कामकाजी विदेशियों के लिए रहने-खाने-मस्ती करने के लिए लिहाज से भारत सबसे सस्ता हैऔर, ये हम पूरी दुनिया की बात नहीं कर रहे हैंमहंगाई के लिहाज से अभी तो हम एशिया के ही दूसरे कई देशों से पीछे चल रहे हैंवैसे भारतीय शहर इस बात के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं कि वो दुनिया के महंगे शहरों में शामिल होकर जरा तो इज्जत कमा सकेंउन्हें इसमें कुछ सफलता भी हासिल हुई हैमुंबई (यहां मैं रहता हूं, जानता हूं कि यहां रहना कितना मुश्किल है), दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और बैंगलोर के साथ पुणे भी महंगे शहरों की लिस्ट में एक से तीन नंबर तक आगे बढ़ गए हैंये सब बातें कही गई हैं हांगकांग की एक कंसल्टेंसी फर्म ECA इंटरनेशनल के अभी की सर्वे रिपोर्ट मेंदरअसल ये सर्व ये भी जानने की कोशिश थी कि प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी लाइफस्टाइल (जीवन शैली ) वाले शहर कौन से हैंजाहिर है कि अच्छी लाइफस्टाइल वहीं मिल सकती है, जहां सुविधाएं-विलासिता होंगीऔर, आज की सुविधा बिना महंगाई के मिलती नहींदुखद ये रहा कि काफी दौड़ लगाने के बाद भी भारत के सबसे महंगे सात शहर एशिया के 41 महंगे शहरों को लिस्ट में नीचे से आधे तक भी नहीं पहुंच पाएदक्षिण कोरिया का सियोल शहर सबसे महंगे शहर का तमगा पा रहा हैऔर, भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई इस लिस्ट में 24वें और दुनिया के महंगे शहरों की लिस्ट में 192वें नंबर पर हैऔर, ये हाल तब है जब 50 हजार महीने की कमाई करने वाले लोग भी ये सोचते हैं कि 11 महीने का करार खत्म होने के बाद अगला कमरा कितना महंगा मिलेगादिल्ली भी मेहनत करके मुंबई के ठीक पीछे ही हैचेन्नई एशिया का 30वां, हैदराबाद 32वां, कोलकाता 35वां, पुणे 36वां और बैंगलोर 40वां सबसे महंगा शहर हैइतनी मेहनत के बाद भी ये महंगे भारतीय शहर बेचारे दुनिया में महंगाई के मामले मेंबहुत पीछे हैंअब भारतीय शहरों में लाइफस्टाइल अच्छी (महंगाई ज्यादा नहीं है!) नहीं है इसलिए यहां काम करने वालों को कंपनियां विदेशी शहरों के लिहाज से पैसे भी कम देती हैंसर्वे कहता है कि भारत के महंगे शहरों में भी रहना काफी सस्ता हैअब इन सर्व वालों को कौन बताए कि मुंबई जैसे शहरों में रहने वाले जोड़े बड़ा घर ले पाने की वजह से दिन में सड़क किनारे या पार्क में जिंदगी बिता देते हैंवैसे सर्वे कह रहा है कि भारतीय शहरों में महंगाई की रफ्तार अच्छी हैऔर, जल्दी ही वो दुनिया के नहीं तो, एशिया के शहरों को तो मात दे ही देंगेचलिए हम भी उम्मीद करते हैं कि जब तक महंगाई इस रफ्तार तक पहुंचेहम भारत के सबसे महंगे शहर से कुछ सस्ते शहर में आसियाना तलाश सकेंहाल ये है कि हमें महंगाई मारे डाल रही है और दुनिया वाले ये कहके हमें नीचा दिखा रहे हैं कि विदेशीशहरों के लिहाज से भारत में अभी अच्छी लाइफस्टाइल (महंगाई) नहीं है

Category: Blogs | Permalink